आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में चलती कार में लगी आग, चालक जिन्दा जला
आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के मधटई में गुरुवार रात को चलती कार में लगी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हुई कार में फंसे चालक को निकलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी जलकर मौत हो गई।
चलती कार में आग लगने का कारण शॉट सर्किट मना जा रहा है। देखते ही देखते आग की लपटों से घिरी कार के दरवाजे चैक हो गए। चालक कार से बाहर नहीं निकल सका और उसकी जिन्दा जलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। पुलिस ने कार चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस चालक के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।

