शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले सपा नेता माता प्रसाद पाण्डेय, गरमाई सियासत

0
2026_1image_18_45_438140970104-ll

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले में प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद के बीच हुआ विवाद अब राजनीतिक रूप लेने लगा है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के बाद अब इस मामले में समाजवादी पार्टी के विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय भी बुधवार को उनसे शिविर में मुलाकात की।

माता प्रसाद पांडे ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया और उक्त मुद्दा सदन में उठाने का आश्वासन दिया। माघ मेला के सेक्टर चार में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर के बाहर बैठे हैं। शंकराचार्य ने कहा मुझे सभी का सहयोग मिल रहा है। माता प्रसाद पाण्डेय ने कहाकि पूरा सनातनी आप के साथ है। सभी लोग आप के साथ खड़े हैं। साधु-संत भी आप के साथ हैं। उन्होंने कहाकि प्रशासन और सरकार जल्द ही इस पर कार्य करे, क्योंकि दो दिन बाद बसंत पंचमी का स्नान पर्व होने वाला है, जिससे सियासत और साधु समाज उग्र हो सकता है।

गौरतलब है माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या स्नान पर रविवार को संगम तट पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को संगम में स्नान करने से पहले ही रोक दिया था, जिससे आहत होकर उन्होंने बिना स्नान ही लौटने का निर्णय लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके शिष्यों के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी। फिलहाल नाराज शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सेक्टर चार में अपने शिविर के बाहर धरने पर बैठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *