उप्र के राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन अब कहलायेगा जन भवन

0
2026_1image_16_09_204911183untitled1-ll

केंद्र सरकार के निर्देश पर बदला गया नाम

लखनऊ। राज भवन के नाम से जाने जाना वाला उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदलकर जन भवन कर दिया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय से बुधवार को जारी एक बयान से यह जानकारी मिली। बयान में कहा गया है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नयी दिल्ली द्वारा राज्यपाल के आधिकारिक आवासों के नामकरण के मानकीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम परिवर्तित किया गया है।
इसमें कहा गया है कि पूर्व में राज भवन के नाम से जाने जाना वाला राज्यपाल के आधिकारिक आवास को अब जन भवन नाम दिया गया है। उक्त निर्देश के तहत उत्तर प्रदेश में राज्यपाल का आधिकारिक आवास तत्काल प्रभाव से समस्त शासकीय और वैधानिक प्रयोजनों के लिए जन भवन के नाम से अभिहित और संबोधित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *