शहीद स्मारक आगरा पर 24 जनवरी को मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस
विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत थीम के तहत होंगे सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासपरक आयोजन
विभिन्न विभागों के लाभार्थियों, हस्तशिल्पी, किसान, उद्यमी और चिकित्सक होंगे सम्मानित
आगरा। उत्तर प्रदेश दिवस का त्रिदिवसीय आयोजन 24 से 26 जनवरी तक किया जाएगा। आगरा में 24 जनवरी को शहीद स्मारक स्थल पर उत्तर प्रदेश दिवस स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्थापना की ऐतिहासिक स्मृति को चिरस्थायी बनाने और विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत थीम के तहत सांस्कृतिक, सामाजिक और विकासपरक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का मुख्य आयोजन किया जाएगा, जिसका सूचना विभाग द्वारा सजीव प्रसारित होगा। जनपद में स्थानीय कलाकारों, कवियों और साहित्यकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। मंत्रिगण, जनप्रतिनिधियों व नोडल अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (23 जनवरी, मॉकड्रिल सहित), राष्ट्रीय पर्यटन दिवस (25 जनवरी) और गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को समाहित कर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
ओडीओपी प्रदर्शनी से चमकेगा आगरा का पिट्टू व चमड़ा उद्योग
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा श्एक जनपद-एक उत्पादश् के तहत आगरा के जीआई टैग्ड पिट्टू व चमड़ा उत्पादों की ट्रेड शो शैली में प्रदर्शनी एवं विक्रय सुनिश्चित। श्एक जनपद-एक व्यंजनश् के उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। हस्तशिल्पी, किसान, उद्यमी व चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।
संस्कृति उत्सव में ताजनगरी की विरासत पर जोर
संस्कृति विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत तहसीलध्ब्लॉक स्तर पर गायन, वादन, नृत्य, नाट्य एवं काव्य सम्मेलन आयोजित। पुराने वाद्य यंत्रों का प्रयोग प्राथमिकता। आगरा के पर्यटन स्थलों (ताजमहल सहित) पर वर्चुअल टूर व प्रदर्शनियां लगेंगी।
स्वच्छता अभियान व युवा प्रतियोगिताएं
नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा 12-26 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान। युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। विभिन्न विभागों के लाभार्थियों सहित उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, विश्वकर्मा श्रम सम्मान व उत्कृष्ट महिलाओं का भी सम्मान होगा। सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाकर जनजागरण को जागरूक किया जाएगा।
