ब्रज प्रांत के पुनर्निर्मित कार्यालय माधव भवन का लोकार्पण 15 जनवरी को

0
madhav-bhawan-agra

शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज और आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल द्वारा किया जाएगा लोकार्पण

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के आगरा स्थित पुनर्निर्मित प्रांतीय कार्यालय माधव भवन का लोकार्पण गुरुवार 15 जनवरी को प्रातः 10 बजे शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल द्वारा किया जाएगा।

गौरतलब है कि जयपुर हाउस स्थित माधव भवन ब्रज प्रांत में संघ की गतिविधियों और सेवा कार्यों का 1977 से प्रमुख केंद्र रहा है। स्थान की आवश्यकता और बढ़ते कार्य विस्तार को देखते हुए इस भवन का पुनर्निर्माण किया गया है। पुनर्निर्मित भवन आज की आवश्यकता के अनुसार बनाया गया है। लोकार्पण समारोह को लेकर स्वयंसेवकों में भारी उत्साह है। कार्यक्रम स्थल को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल मुख्य वक्ता होंगे। इसके अलावा प्रांत के विभिन्न जिलों से वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि भाग लेने आगरा पहुंच रहे हैं।

प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भवन केवल एक प्रशासनिक कार्यालय नहीं, बल्कि समाज के जागरण और सेवा कार्यों की योजना बनाने का एक पवित्र स्थान सिद्ध होगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *