जिला न्यायाधीश उपभोक्ता आयोग सर्वेश कुमार को साहित्योत्सव प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
कवि पवन आगरी ने उनके कार्यालय में जाकर दिया साहित्योत्सव प्रतीक चिन्ह
आगरा। इन्टरनेशनल ताज साहित्य उत्सव में शिरकरत करने पर कार्यक्रम संयोजक कवि पवन आगरी ने जिला न्यायाधीश उपभोक्ता आयोग सर्वेश कुमार आगरा को उनके कार्यालय मे साहित्योत्सव का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस महोत्सव में प्रख्यात फिल्म अभिनेता राजपाल यादव सहित देश-विदेश के तमाम अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और शायरों ने शिरकत करके अपनी काव्य प्रस्तुति से लगातार दो दिन लोगों को बांधे रखा। इस वर्ष एक दर्जन से अधिक साहित्य से जुड़े आईएएस, आईपीएस, पीसीएस सहित अन्य प्रतिष्ठित सरकारी संस्थानो के निदेशकों ने भाग लिया। इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और लेखक गांव के संस्थापक डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक और भारत सरकार के केबिनेट राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी साहित्य शिक्षा और राजनीतिक सत्र में शामिल हुये। सर्वेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये वरिष्ठ आईएएस डाॅ. अखिलेश मिश्रा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। सर्वेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहाकि इस तरह के साहित्यिक आयोजनो से ताज नगरी आगरा का गौरव बढ़ा है।

