आगरा के सदर बाजार में सीएनजी कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

0
740f575d-46e7-4581-a029-c6e8a61fdd95

आगरा। सदर थाना क्षेत्र में गोपी चंद शिवहरे रोड़ पर सोमवार शाम को सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख कार सवार बाहर निकले। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सदर बाजार में सीएनजी कार खड़ी थी। अचानक कार में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। कार के पास खड़े दूसरे वाहनों को वहां से हटाया गया। इसके बाद पानी डालकर आग को काबू करने का प्रयास किया गया। इस बीच स्थानीय दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगी थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *