यूपी में 15 जनवरी को होगी मकर संक्रांति की छुट्टी, योगी सरकार का आदेश जारी

0
IMG_8984

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मकर संक्रांति पर होने वाले सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति पर होने वाले अवकाश की तारीखों में बदलाव कर 15 जनवरी को अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में शासन द्वारा जारी आदेश में 14 जनवरी को घोषित अवकाश को संसोधित किया गया है। यह निर्णय 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश की सूची में किये गए संशोधन के तहत लिया गया है।
उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, 17 नवंबर 2025 के द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची के अनुसार मकर संक्रांति का 14 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। शासन स्तर पर विचार के बाद अवकाश की तिथि में बदलाव कर अब यह अवकाश 15 जनवरी 2026 को घोषित करने का निर्णय लिया गया है।
शासन की तरफ से जारी आदेश में यह भी बताया गया है कि मकर संक्रांति के अवकाश 14 जनवरी के स्थान पर 15 जनवरी को घोषित करने का निर्णय निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन लिया गया है। आदेश में यह भी बताया गया है कि निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के तहत 15 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का अवकाश घोषित किया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *