आगरा से 5 फरवरी को चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन, कराएगी गंगासागर तक के दर्शन

0
c3d0005d-56ac-42bf-b77e-bcb09af74272

आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में यात्रा के लिए ईएमआई की भी सुविधा

आगरा। आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या की यात्रा का संचालन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है। इस ट्रेन में यात्रा ईएमआई पर भी की जा सकेगी।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा 5 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगी। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से शुरू होगा और गया, पुरी जगन्नाथ, कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम, वाराणसी, अयोध्या के लिए किया जाएगा। इसमें विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (ओडिशा), कोलकाता, गंगासागर, बैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती (अयोध्या) के दर्शन कराए जाएंगे।

ट्रेन में 767 सीटें होंगी। इसमें सेकेंड एसी में 49, थर्ड एसी में 70 सीटें व स्लीपर में 648 सीटें होंगी। ट्रेन में सवार होने की सुविधा आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, बनारस से होगी। पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात का शाकाहारी भोजन, एसी-नॉन एसी बसों से स्थानीय भ्रमण शामिल है। नौ रात और दस दिन के इस सफर में स्लीपर क्लास यात्रा का पैकेज मूल्य 19,110 रुपये प्रति व्यक्ति, थर्ड एसी क्लास में 31,720 रुपये प्रति व्यक्ति और सेकेंड एसी में पैकेज का मूल्य 41,980 प्रति व्यक्ति रखा गया है।

गौरव पर्यटक ट्रेन में यात्रा ईएमआई पर भी की जा सकती है। ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। पैकेज की बुकिंग गोमतीनगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय और बेवसाइट के अलावा मोबाइल 9236391908, 8287930908, 9305111763, 8595924294, 8595924299, 8287930926, 8595924293 नंबरों पर कराई जा सकती है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *