सर्दी के चलते 12वीं तक के स्कूलों में दो और बढी छुट्टिया, डीएम ने जारी किया आदेश

0
school-closed_671f40467ab387edbdd8283dcc9cd218

आगरा। ताजनगरी में सर्दी का सितम जारी है। कडाके की ठंड के चलते प्रशासन ने यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 12वीं कक्षा तक के विद्यालय 10 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे कोहरा और गहरा सकता है। हालांकि तापमान में अधिक बदलाव के संकेत नहीं है।

सर्दी का सितम ने ताजनगरी में गुरुवार को भी जारी रहा। गलन ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर रखी है। गुरुवार की सुबह भी सूरज नदारत रहा। दोपहर में मखमली धूप भी ठंड से राहत नहीं दे पाई। सूरज निकलने के बाद भी अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। पारा सामान्य से करीब 6 डिग्री नीचे रहा। सर्दी के सितम को देखते हुए प्रशासन ने अगले दो दिन यानी 9 और 10 जनकारी को भी कक्षा 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में कोई विशेष परिवर्तन आने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *