आगरा रेल मंडल ने जांच से कमा लिए 2.81 करोड

0
e11eaa1f-78a3-46ff-9bff-327e442c5584

माह दिसम्बर में टिकट चैकिंग दल ने रेलवे की आय में किया इजाफा

41566 केसों में जुर्माना स्वरूप वसूल किया गया 2.81 करोड़ रुपया

आगरा। ट्रेनों में टिकट की जांच के दौरान बिना टिकट और अनधिकृत तौर पर कोच में सफर करने वालों पर रेलवे ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। इन यात्रियों से आगरा रेल मंडल ने करोडों का जुर्माना वसूल किया। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के उडन दस्ते के टिकट निरीक्षकों ने दिसम्बर माह में विशेष टिकट जांच अभियान के तहत 2 करोड 81 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए माह दिसम्बर-2025 में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने, धूम्रपान और अनधिकृत वैंडरों और स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों की सघन जांच करायी गयी। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 21725 केस पर 1.74 करोड़ रूपये, अनियमित यात्रा करने वाले 19830 केस पर 1.06 करोड़ रूपये, बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 11 केस पर 6385 रूपये जुर्माना लगाया गया। इस तरह रेलवे ने 41566 केस से 2.81 करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया।

आगरा रेल मंडल की जनसम्पर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों और आरक्षित-अनारक्षित यात्री गाडियों में नियमित सघन टिकट जांच कराई जायेगी। ताकि बिना टिकट, अनधिकृत यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने सभी यात्रियों से अनुरोध किया कि वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *