आगरा रेल मंडल ने अवैध वेंडरों से वसूला 9.81 लाख जुर्माना

0
07c05cef-855d-4861-aecb-8f7eeb36c9f7

आपरेशन दूसरा अभियान के तहत अपै्रल से दिसम्बर तक 2 हजार से अधिक अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ की कार्रवाई

ट्रेनों से लेकर स्टेशन तक चल रहा आपरेशन दूसरा अभियान, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से वैध वेंडरों से ही सामान खरीदने की अपील

आगरा। अवैध वैंडरों के खिलाफ आगरा रेल मंडल में चलाए जा रहे आॅपरेशन अभियान के दौरान 2 हजार 109 अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान इनसे नौ लाख 81 हजार से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन की अगुवाई में आगरा मंडल में यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुव्यवस्थित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑपरेशन दूसरा अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के तहत रेलवे परिसर और ट्रेनों में अनधिकृत वेंडिंरों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के दौरान अप्रैल से दिसंबर तक की अवधि में आगरा रेल मंडल में कुल 2,109 अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस दौरान रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत 9,81,500 का जुर्माना भी वसूल किया गया।

जन संपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अनधिकृत वेंडिंग से न केवल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह रेलवे नियमों का भी उल्लंघन है। इसलिए ऐसे तत्वों के विरुद्ध नियमित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुएं केवल अधिकृत वेंडरों से ही खरीदें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल को दें। रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में ऑपरेशन दूसरा अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *