कोहरे में आगरा से गुजरने वाली ट्रेनें 2 से 14 घंटे की देरी से चल रहीं

0
22_11_2024-delhi_train_23835378_12172583

आगरा। कोहरे के कारण ट्रेनों की धीमी चाल का असर मंगलवार को भी दिखाई दिया। मंगलवार को आगरा रेल मंडल के स्टेशनों से होकर गुजरने वाली डेढ दर्जन से अधिक ट्रेने दो से 14 घंटे की देरी से चलीं। इसके चलते सर्दी में ट्रेनों के इंतजार मेंयात्री स्टेशन पर परेशान दिखाई दिए। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत रही। भागलपुर-गांधी धाम स्पेशल ट्रेन 14 घंटे की देरी से चल रही है।

आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली लगभग डेढ दर्जन से अधिक ट्रेनें मंगलवार को भी सुस्त गति से चल रहीं हैं। इनमें तेलंगाना एक्सप्रेस 2 घंटा 45 मिनट, बेंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस 4 घंटा 6 मिनट की देरी से चल रही हैं। वहीं गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटा 34 मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस 2 घंटा 57 मिनट, शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 3 घंटा 54 मिनट, नांदेड-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 5 घंटा 25 मिनट, प्रयागराज-लाल गढ सुपर फास्ट 2 घंटा 22 मिनट, महाकौशल 4 घंटा 7 मिनट, सीएमएसटी राजधानी 4 घंटा 40 मिनट, कर्नाटक एक्सप्रेस 5 घंटा 17 मिनट, उत्कल एक्सप्रेस 5 घंटा 3 मिनट, अवध एक्सप्रेस 6 घंटा 53 मिनट, मरुधर एक्सपे्रस 3 घंटा 4 मिनट, नई दिल्ली-सोगरिया इंटर सिटी 3 घंटा 51 मिनट, महाकौशल 2 घंटा 9 मिनट, सचखंड सुपर फास्ट 2 घंटा 55 मिनट और केरला एक्सप्रेस 3 घंटा 55 मिनट की देरी से चलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *