आगरा में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

0
314b093d-4993-427c-aa77-962c27cf9e1d

डीएम ने आरबीएस काॅलेज में किया शुभारंभ

18 साल के युवा फार्म 6 भरकर बनें मतदाता

6 जनवरी से 6 फरवरी तक चलेगा अभियान

आगरा। आरबीएस काॅलेज के आडीटोरियम हाल में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी भी मौजूद रहे। मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम के तहत इस साल 1 जनवरी को 18 साल पूरे करने वाले युवक-युवतियां अपने नाम मतादाता सूची में जुडवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें फार्म 6 भरना पडेगा।

जिलाधिकारी ने बताया विशेष प्रगाण पुनरीक्षण के साथ ही नए वोटरों को जोडने के लिए मतदाता मंगलवार से मतदाता पंजीकरण का शुभारंभ किया गया है। एक माह का यह अभियान फरवरी तक चलेगा।

इस दौरान काॅलेज के विद्यार्थियों को फार्म छह का वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी 1 जनवरी 2026 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से फार्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुडवाने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *