खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रेलसेवा का बिजयनगर स्टेशन पर प्रतिदिन होगा ठहराव
oplus_34
आगरा। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का अजमेर मंडल के बिजयनगर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। गाडी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 8 जनवरी से बिजयनगर स्टेशन पर 2.04 बजे आगमन व 2.06 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 8 जनवरी 2026 से विजयनगर स्टेशन पर 2.00 बजे आगमन व 2.02 बजे प्रस्थान करेगी।
