आगरा रेल मंडल ने दिसम्बर माह में माल ढुलाई से कमाए 40.30 करोड़
पिछले वर्ष इसी अवधि में 37.51 करोड़ रुपये की तुलना में आय में 7.43 प्रतिशत का हुआ इजाफा
आगरा मंडल ने दिसम्बर 2025 में 330116 टन माल ढुलाई की, पिछले वर्ष की तुलना में 30.68 प्रतिशत अधिक है
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल निरंतर सर्वोत्तम प्रयासों के साथ ही रेल राजस्व वृद्धि में भी सतत प्रयत्नशील है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा दिसम्बर माह-2025 में माल भाड़ा द्वारा विभिन्न श्रोतो से 40.30 करोड रुपये की आय अर्जित की। यह इस अवधि में पिछले वर्ष 37.51 करोड की तुलना में 7.43 फीसद अधिक है।
आगरा मंडल ने दिसम्बर 2025 में 330116 टन माल की ढुलाई की, जो पिछले वर्ष दिसम्बर में 252616 टन माल ढुलाई की तुलना में 30.68 प्रतिशत अधिक हैं। जबकि दिसम्बर 2024 में माल ढुलाई से 37.51 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। दिसम्बर 2025 में यह लगभग 7.43 प्रतिशत बढ़कर 40.30 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ हैं। रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कम कीमत पर बढ़िया सेवा देने का प्रयास किया गया है। कुशल नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कारण रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।
आगरा रेल मंडल द्वारा अर्जित की गई आय
(1).- आईओसी बाद से दिसम्बर माह में पेट्रोलियम तेल के 114 रैक का लदान हुआ जिससे 38.09 करोड़ रु की माल भाड़ा आय अर्जित हुई।
(2).- आईसीडीवाई से कंटेनर के 23 रैक का लदान हुआ जिससे 0.96 करोड़ रु की आय अर्जित की गई ।
(3).-42 वैगन एडिबल आॅइल का लदान रामगढ़ से हुआ जिससे 37.94 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ।
(4).- माह दिसम्बर में 8 रैक आरएमसी का लदान हुआ, जिससे 36.07 लाख रु का राजस्व प्राप्त हुआ।
(5).-शोलाका से माह दिसम्बर में 1 रेक स्लीपर्स का लदान हुआ जिससे 32.77 लाख रु.का राजस्व प्राप्त हुआ।
(6).-यमुना ब्रिज से 18 वैगन आलू का लदान हुआ जिससे 17.11 लाख रु. का राजस्व प्राप्त हुआ।

