संघ प्रमुख मोहन भागवत चंद्रोदय मंदिर और सुदामा कुटी जाएंगे संतों के बीच

0
qb84b2mg_mohan-bhagwat_625x300_15_November_25

गृहमंत्री अमित शाह, सीएम योगी और राजस्थान सीएम भजन लाल भी मोहन भागवत से करने आ सकते हैं मुलाकात

मथुरा। वृंदावन में सात दिन के प्रवास पर आए संघ प्रमुख मोहन भागवत 10 जनवरी को सुबह सवा 9 बजे छटीकरा मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर पहुंचेंगे। यहां मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन करने के बाद वह मिड-डे मील बनाने वाली सेंट्रल आधुनिक रसोई को देखेंगे। इसके बाद वह चंद्रोदय मंदिर के पदाधिकारियों के साथ वार्तालाप करेंगे। शाम चार बजे सुदामा कुटी में आयोजित संत सुदामा दास महाराज के शताब्दी समारोह में संतों के बीच जाएंगे। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी मुलाकात करने के लिए आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *