आगरा मंडल में सर्वाधिक रेल राजस्व अर्जित करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

0
eeeb9af1-3a8b-465d-bea4-22efd5f82c47

टिकट चेकिंग के जरिए सर्वाधिक राजस्व में पंकज सिकरवार रहे अव्वल

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल द्वारा टिकट चेकिंग के जरिए सर्वा धिक रेल राजस्व अर्जित करने वाले कर्मचारी पंकज सिंह सिकरवार और वरिष्ठ टिकट निरीक्षक ईदगाह को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पंकज सिंह सिकरवार द्वारा माह दिसंबर में एक ही दिन में सर्वाधिक 155 मामलों में कार्रवाई करते हुए 1,33,140 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया। साथ ही पूरे माह में बिना उचित टिकट के यात्रा कर रहे यात्रियों से कुल 10,44,000 रुपये का रेल राजस्व अर्जित किया गया। रेलवे को सर्वाधिक राजस्व दिलाने में वह अव्वल रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, आगरा हर्षिकेश मौर्या ने माह दिसंबर में टिकट चेकिंग के दौरान रेल राजस्व अर्जित करने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों रवेंद्र कुमार, वरिष्ठ टिकट निरीक्षक, मथुरा जं. 7,29,225 रुपये, चंद्र प्रकाश सैनी, टिकट निरीक्षक, मथुरा जं. 5,50,260 रुपये, रोहित गुप्ता, टिकट निरीक्षक, आगरा छावनी 1,00,120 रुपये, हरेंद्र कुमार वर्मा, सीनियर टिकट निरीक्षक, आगरा छावनी को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। आगरा रेल मंडल द्वारा इन सभी कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और ईमानदार प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *