केनरा बैंक एससी-एसटी एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के भीमा शंकर चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष
बेंगलुरु में सम्पन्न हुआ एसोसियेशन का पहला राष्ट्रीय चुनाव
आगरा के कृष्ण कुमार निगम बने संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
आगरा। कर्नाटक उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार केनरा बैंक एससी-एसटी एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के हुए पहले राष्ट्रीय चुनाव में भीमा शंकर तड्डेवाड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उप.पंजीयक, सहकारी समितियां बेंगलुरु की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। संगठन के देशभर में 12 हजार से अधिक सदस्य हैं।
चुनाव में अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार निगम आगरा, तमन कुमार ढोले और रसानंद मुंडा भुवनेश्वर चुने गए। महासचिव पद पर दिल्ली के विनोद कुमार, उपमहासचिव पद पर एन. दुरैभास्कर चेन्नई, मुख्य संगठन सचिव शिवकुमार एस और कोषाध्यक्ष पद पर नयना ए बेंगलुरु चुनीं गईं। नव निर्वा चित पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई।

