सोंठ की मंडी में रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंचीं

0
86ce7483-e6eb-474f-a7bd-09764024c3da

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में मंगलवार रात को भीषण आग लग गई। धुएं के गुबार और आग की लपटों से आसपास के लोगों में अफरा- तफरी फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई दमकलें मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुटी हैं।

हरीपर्वत थाना क्षेत्र के सोंठ की मंडी में रबर फैक्ट्री में मंगलवार की रात को अचानक आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए।

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना देकर लोग अपने स्तर से आग पर काबू में जुट गए, लेकिन आग और फैलती गई। फायर ब्रिगेड की कई दमकलें मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में जुटी हैं।

खबर अपडेट की जा रही है….

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *