यूपी में कितने प्रतिशत एसआईआर हुआ आंकड़े जारी करे आयोगः अखिलेश

0
2025_12image_14_11_00432110114-ll

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण ;एसआईआरद्ध को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और राज्य प्रशासन से मांग की है कि प्रदेश में अब तक हुए एसआईआर के आंकड़े जारी किए जाएं।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा उप्र में कितने प्रतिशत एसआईआर हुआ हैए इसका आंकड़ा आज प्रकाशित किया जाए। उन्होंने कहाकि बीएलओ पर जानलेवा दबाव हटाकर अतिरिक्त अधिकृत लोगों को समयावधि के अनुरूप इस काम पर लगाया जाए। साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि सत्ताधारियों के दल और उनके संगी.साथी पिछले दरवाजे से इस काम में अब नहीं हैं और न आगे कभी होंगे।
अखिलेश यादव ने मांग की है कि इस बात की पक्की जांच.पड़ताल हो कि हर विधानसभा में पीडीए समाज के कितने लोगों को वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश की जा रही है। हर हाल में इसे होने से रोका जाए। गौरतलब है कि इससे पूर्व अखिलेश यादव ने निर्वाचन आयोग से मांग की थी कि मतदाता पंजीकरण केन्द्रों ;वीआरसीद्ध पर कई वर्षों से कार्यरत यादव और मुस्लिम समुदाय के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को जातिगत आधार पर सेवा से हटाए जाने की कारर्वाई तुरंत रोकी जाए और जिन्हें हटाया गया है उन्हें बहाल किया जाए। इस बावत पार्टी की तरफ से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायती ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के मंत्रीए सांसदए विधायक और नेताओं के दबाव में निर्वाचन प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा है। इससे मतदाता सूची शुद्धिक रण प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभावित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *