शीतकालीन सत्रः मौसम का मजा लीजिए, संसद परिसर में विपक्ष का प्रदूषण पर जोरदार प्रदर्शन

0
9q58su08_parliament-winter-session-live_625x300_04_December_25

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के चैथे दिन गुरुवार को सुबह 10.30 बजे से ही संसद परिसर के मकर द्वार पर विपक्ष के सांसदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस, टीएमसी, सपा, डीएमके और वाम दलों के सांसद गैस मास्क पहनकर पहुंचे और दिल्ली-एनसीआर की जहरीली हवा के खिलाफ नारे लगाए। विपक्ष ने एक बड़ा पोस्टर लगाया, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ व्यंग्यात्मक टिप्पणी मौसम का मजा लीजिए लिखा हुआ है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहाकि किस मौसम का मजा लें? बच्चों और बुजुर्गों के लिए सांस लेना मुश्किल है, सरकार से ठोस कार्रवाई की जरूरत है। वहीं सोनिया गांधी ने भी सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए कहाकि प्रदूषण पर तत्काल राष्ट्रीय स्तर पर आपातकाल जैसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर भी विपक्ष का हमला जारी है। कांग्रेस के सांसद बी. माणिक्कम टैगोर ने एक्स पर लिखा कि दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है, लेकिन सरकार कार्रवाई नहीं कर रही। लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव भी दिया गया है।

दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 300़ पर पहुंच चुका है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञ इसे पराली जलना, वाहनों का प्रदूषण और निर्माण गतिविधियों का संयुक्त प्रभाव बता रहे हैं। आज के संसदीय एजेंडे में प्रश्नकाल से लेकर कई महत्वपूर्ण विधेयक शामिल हैं। जबकि विपक्ष वंदे मातरम् और चुनाव सुधारों पर चर्चा की मांग कर रहा है। सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा।

विपक्षी दलों ने सरकार से ये मांगें

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया जाए।
सभी वायु गुणवत्ता मॉनीटरिंग स्टेशन फिर से सक्रिय किए जाएं।
प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञान आधारित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु योजना लागू की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *