नीम करोली बाबा की जन्मस्थली पहुंच डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की पूजा-अर्चना

0
upa-makhayamatara-dapata-saema-bjasha-pathaka_875dbf18f3c3cfcaabaa5345ea6e80e9

बाबा के प्रकटोत्सव पर कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार सुबह बाबा नीम करोली महाराज की जन्मस्थली फिरोजाबाद जिले के टूंडला स्थित अकबरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने महाराज के प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस दौरान बाबा नीम करोली महाराज के जीवन और उनके भक्तों पर आधारित एक विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस पुस्तक को बाबा के जीवन को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। बृजेश पाठक ने बाबा नीम करोली महाराज के सेवा और प्रेम के सिद्धांतों को याद करते हुए कहाकि उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और बाबा के भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *