भाजपा टिकट न दे तब भी लडूंगा लोकसभा चुनावः बृजभूषण

0
2025_11image_15_43_33549209395-ll

केसरगंज के पूर्व सांसद ने कहाकि उनके क्षेत्र की जनता नहीं चाहती उन्हें रिटायर्ड करना

लखनऊ। केसरगंज के पूर्व सांसद और यूपी की राजनीति में हमेशा चर्चा में रहने वाले बृजभूषण शरण सिंह ने एलान किया कि वह अगला लोकसभा चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। उन्होंने कहाकि भाजपा टिकट देगी तो भी लड़ेंगे और नहीं देगी तो भी चुनाव मैदान में उतरेंगे। उनके इस बयान से प्रदेश की राजनीति में नई हलचल मच गई है, क्योंकि देवीपाटन मंडल में उनकी पकड़ अब भी बहुत मजबूत मानी जाती है।

बृजभूषण ने कहाकि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई भूमिका नहीं निभाने वाले हैं और न ही वह कहीं से उम्मीदवार बनने की सोच रहे हैं। उनका पूरा ध्यान सिर्फ 2029 के लोकसभा चुनाव पर है। उनका कहना है कि उनके क्षेत्र के लोग आज भी उन्हें अपना सांसद मानते हैं और उन्हें रिटायर नहीं करना चाहते।

बृजभूषण ने कहाकि मेरे क्षेत्र की जनता मुझे रिटायर नहीं करना चाहती थी। पार्टी ने मेरे बेटे को टिकट दिया और मैंने फैसला मान लिया, लेकिन जनता आज भी मुझे सांसद के रूप में देखना चाहती है। इसलिए 2029 का चुनाव मैं जरूर लड़ूंगा। बृजभूषण सिंह ने कहाकि मैंने तय किया है कि 2029 का चुनाव मैं लडूंगा। भाजपा लड़ाएगी तो लड़ेंगे, नहीं लड़ाएगी तो पैदल लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहाकि जो लोग उनके बयानों को सुनकर यह मानते हैं कि वह समाजवादी पार्टी की ओर झुकाव रखते हैं, वे पूरी तरह गलत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *