बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों युवक के सिर में घोंपा सूजा

0
aa2e5f52-ddd5-4fe8-af10-c6becd89d217

आगरा में हाइवे पर अबु उल्लाह दरगाह के समीप की घटना

घायल पैदल चलकर पहुंचा एसएन अस्पताल की इमरजेंसी

चिकित्सकों ने उपचार कर निकाला सिर से घुसा हुआ सूजा

आगरा। बाइक सवार हमलावरों ने एक्टिवा से जा रहे एक युवक के सिर में पीछे से सूजा घोंप दिया। सूजा युवक के सिर में फंसा रह गया। हमलावर युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल में पहुंचाने की जगह उल्टा सूचना देने वाले को ही फटकारने लगी। घायल युवक खुद एक्टिवा से एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।

बल्केश्वर स्थित न्यू आदर्श नगर निवासी सचिन शर्मा ई-बाइक की दुकान पर सेल्समैन हैं। वह 21 नवंबर की रात को बोदला से लौट रहा था। अबु उल्लाह फ्लाईओवर के समीप पीछे पर पीछे से बाइक से दो लोग आए। उनके चेहरे ढके हुए थे। पीछे बैठे युवक ने उसके सिर में सूजे से वार किया। सूजा सिर में घुस गया। वह दर्द से चीख पड़ा। अपनी स्कूटी रोक सड़क किनारे लेट गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे कर्मयोगी नगर में रहने वाले दुकान मालिक संतोष गर्ग ने उन्हें घायल देखकर रुक गए। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 10 मिनट बाद दो पुलिसवाले आ गए। बकौल सचिन मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने पहले मेरा अपने मोबाइल से वीडियो बनाया। दोनों पुलिसवाले फोन करने वाले संतोष गर्ग को ही डांटने लगे। उन्हें फटकारते हुए कहाकि घायल को अस्पताल ले जाने के बजाए पुलिस को फोन कर रहे हो।

पीडित के अनुसार वह सड़क पर पड़ा तड़प रहा था, लेकिन पुलिसवालों ने न तो उसे अस्पताल पहुंचाया और न ही एंबुलेंस बुलाई। संतोष गर्ग अपनी एक्टिवा से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। गेट पर उतरने के बाद वह पैदल ही डॉक्टर के पास पहुंचा। युवक के सिर पर सूजा अंदर तक धंसा हुआ था। यह देखकर लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। डॉक्टर उसे इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद दोनों पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। डॉक्टर ने पुलिस के सामने ही उसके सिर से सूजा निकाला। डॉक्टर ने सूजा पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस सूजे को प्लास्टिक के जार में रखकर अपने साथ ले गई।

सचिन ने बताया कि इलाज के बाद वह 22 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद 23 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज दर्ज की गई। एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल के सिर से सूजे को निकाल दिया गया है। अब वह ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *