बिहार चुनाव के एग्जिट पोल झूठे, तेजस्वी बनेंगे सीएमः राजद

0
20250802215L

पटना। बिहार चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल में महगठबंधन का बुरा हाल है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है। इन एग्जिट पोल पर राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहाकि एग्जिट पोल पहले भी गलत साबित हुए हैं। इस बार भी गलत साबित होंगे। उन्होंने कहाकि तेजस्वी यादव की बंपर जीत होगी। जनता जीत रही है और जनता ने जो वोट दिया है ये जीत किसी भी कीमत पर होगी। बिहार जीतेगा, एनडीए सरकार के खिलाफ जनता ने वोट किया है, तेजस्वी सरकार बनाने के लिए वोट किया है, जो लोग एग्जिट पोल देखकर मुगालते में हैं उन्हें रहने दीजिए। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, जैसे सूरज का पूरब में उगना तय है वैसे ही बिहार में तेजस्वी सरकार बनना तय है। एनडीए का अर्थ है नैया डूबेगी अबकी बार, 18 को तेजस्वी का शपथग्रहण तय है। दावे तो बहुत किए गए हैं, 400 पार का नारा भी जनता ने देखा है और 14 नवंबर को बिहार इतिहास लिखने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *