आगरा मंडल में कवच-4.0 मोबाइल एप्लीकेशन का हुआ शुभारंभ
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान आगरा मंडल की विद्युत परिचालन शाखा द्वारा विकसित कवच-4.0 मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ किया गया। इस एप्लीकेशन को महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे नरेश पाल सिंह की प्रेरणा और मंडल रेल प्रबंधक, आगरा गगन गोयल के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) पवन कुमार जयंत और उनकी टीम द्वारा तैयार किया गया है।
कवच प्रणाली भारतीय रेल की स्वदेशी विकसित स्वचालित सुरक्षा प्रणाली है। यह ट्रेनों की टक्कर, सिग्नल पासिंग डेंजर और अत्यधिक गति जैसी घटनाओं को रोकने में सक्षम है। यह प्रणाली रेल संचालन को सुरक्षित, विश्वसनीय और आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। स्वचालित ब्रेकिंग प्रणाली आरएफ कम्युनिकेशन आधारित प्रणाली है। इसमें जीपीएस आधारित लोकेशन ट्रैकिंग, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम जैसी मुख्य विशेषताएं हैं। कवच-4.0 मोबाइल एप्लीकेशन रेलवे कर्मचारियों विशेषकर लोको पायलट, स्टेशन मास्टर और सिग्नल पावर स्टाफ के लिए एक ज्ञानवर्धक, इंटरैक्टिव और व्यवहारिक प्लेटफॉर्म है।
इस मौके पर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने कवच प्रणाली भारतीय रेल की आत्म निर्भर तकनीकी क्षमताओं का प्रतीक है। कवच-4.0 मोबाइल एप्लीकेशन इस ज्ञान को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का अभिनव माध्यम है, जिससे हर रेलकर्मी सुरक्षा के मिशन में भागीदार बनेगा। यह एप्लीकेशन पहली बार आगरा मंडल में लागू किया जा रहा है। ताकि रेल संचालन में सुरक्षा, दक्षता और तकनीकी सशक्तिकरण को और बढ़ावा दिया जा सके।
एप की प्रमुख विशेषताएं-
कवच-4.0 मोबाइल एप्लीकेशन की अतिरिक्त विशेषताए। नई जानकारी के आधार पर हैं।
1. उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस
2. संगठित शिक्षण मॉड्यूल
एप में आठ प्रमुख अनुभाग हैं-
(परिचय)
(उपकरण)
(सामान्य जानकारी)
(कवच परिचालन)
(संचालन के विभिन्न मोड्स)
(क्या करें और क्या न करें)
(समस्या समाधान)
(वीडियो मार्गदर्शन)
ये अनुभाग कवच प्रणाली की प्रत्येक अवधारणा को चरणबद्ध रूप में समझाते हैं।
3. संचालन की विभिन्न मोड्स की स्पष्ट व्याख्या।
