कोहरे से निपटने को लोको पायलटों को गाइड करेगी सिगनल लोकेशन बुक

0
6b233b6a-84fc-4d89-9628-2f1276b57ef1

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने सिग्नल लोकेशन बुक का किया विमोचन

लोको पायलटों के लिए अब ट्रेनों की रफ्तार में कोहरा नहीं बनेगा अडचन

आगरा। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में कोहरे का सामना करने के लिए रेलवे ने भी कमरकस ली है। कोहरे के दौरान ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल ने मंगलवार को सिगनल लोकेशन बुक का विमोचन किया। यह नई पुस्तिका लोको पायलटों को कोहरे के दौरान संरक्षित और सुरक्षित गाड़ी संचालन के लिए सटीक मार्गदर्शन करेगी।

मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि कोहरे के दौरान जब ट्रैक पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है, तब लोको पायलट सिग्नल लोकेशन बुक की मदद से संरक्षित रूप से गाड़ियों का संचालन कर सकते हैं। यह पुस्तिका प्रत्येक सेक्शन के सिग्नलों की स्थिति, दूरी और पहचान की विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। ताकि प्रतिकूल मौसम में भी ट्रेन परिचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

यह बुक कोहरे के मौसम में गाड़ी संचालन के दौरान लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को मार्ग में आने वाले सिगनलों की सही-सही लोकेशन जानने में मदद करेगी। साथ ही साथ सुरक्षित संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जैसे मॉडी फाइड ऑटोमैटिक सिगनलिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली, क्रिटीकल और राइट हैंड साइड वाले सिगनलों की लोकेशन, रेल पथ पर जर्क लगने पर की जाने वाली कार्यवाही, विभिन्न विषयों पर जारी जॉइंट प्रोसीडूर आर्डर, लोड स्टॉलिंग से बचाव और मंडल के ग्रेडिएंट चार्ट आदि पर जानकारी देकर लोको पायलट के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करेगी।

इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) प्रनव कुमार, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परि.) पवन कुमार जयंत, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आफताब अहमद, वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्या, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर सी एंड डब्लू रजत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *