चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, बड़ा हादसा टला

0
2025_10image_17_18_066580124hathras58-ll

कपलिंग टूटने से अलग हुई ट्रेन की 3 यात्री बोगियां

चित्रकूट। सतना-मानिकपुर रेल खंड के बीच देर रात को ट्रेन हादसा हो गया। मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात 2.54 पर एलटीटी मुंबई से भागलपुर जा रही यात्री ट्रेन 12336 की 3 बोगियां अलग हो गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एस-1 कोच की कपलिंग टूटने से जनरल कोच और उससे जुड़ा गार्ड यान अलग हो गया।

दुर्घटना के समय ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कासन पर चल रही थी। लिहाजा बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की जानकारी होते ही एरिया मैनेजर नरेश सिंह, स्टेशन मास्टर अब्दुल मतीन, कमर्शियल और सीएनडब्ल्यू स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी समेत टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके पर पहुंचे टेक्निकल स्टॉफ ने एस-1 कोच को अलग कर डाउन ट्रैक को चालू किया। इसके साथ ही एस-1 कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कर बाकी की 2 जनरल बोगियों को जोड़ कर ट्रेन को रवाना किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *