बुआ के शक जताने पर हुआ खुलासा, पिता की हत्या कर लाश की गायब
पुलिस पूछताछ में बेटे ने किया चैंकाने वाला खुलासा
कमलानगर क्षेत्र का मामला, आरोपी किया गिरफ्तार
आगरा। कमलानगर क्षेत्र में एक बेटे ने ही अपने पिता की सीने पर वार कर हत्या कर दी। इसका खुलासा आरोपी की बुआ की शिकायत पर तब हुआ जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कमला नगर निवासी भरत सिंह अपने बेटे मनीष के साथ रहते थे।
थाने में शिकायत करते हुए भरत सिंह की बहन ने बताया कि भाई और भतीजे के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। उन्हें शक है कि भतीजे ने भाई की हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी बेटे मनीष से पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस के अनुसार मनीष ने पूछताछ में बताया कि उसने छाती में लात मारकर पिता की हत्या कर दी और शव को बोरे में भरकर यमुना में फेंक दिया।
पुलिस ने शव को यमुना में फेंकने में इस्तेमाल की गई एक्टिवा बरामद की है। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पिता-पुत्र में विवाद की बात सामने आई है। मारपीट के दौरान पिता की हत्या के बाद शव को बेटे ने यमुना में फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
