वृद्धजन समिति ने टोक्यो की नाकानो का किया सम्मान

0
2441205a-dc9e-481a-bb72-4c163948182a

समिति के डाॅ. गुप्ता ने जापान में नाकानो को भेंट की ताजमहल की प्रतिकृति

आगरा। वृद्धजन सम्मान समिति अन्तरराष्ट्रीय के को-फाउंडर डॉ. गिरीश सी गुप्ता ने जापान की ओआईएससीए इंटर नेशनल की अध्यक्ष सुश्री एत्सुको नाकानो को ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की। यह टोक्यो के सबसे वरिष्ठ नागरिक के सम्मान में प्रस्तुत की गई थी। यह जानकारी डाॅ. गुप्ता ने अपने टोक्यो प्रवास से लौटने पर दी।

इस दौरान ओआईएससीए उपाध्यक्ष नागाइशी यासुआकि, महासचिव कित्सुकी फूमियो, मानव संसाधन निदेशक फूजी केइसुके भी मौजूद रहे। इस मौके पर सुश्री नाकानो ने खुशी जताते हुए कहाकि यह सुंदर प्रतिकृति सच्चे अर्थों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और भारत-जापान की दीर्घकालिक मैत्री का प्रतीक है। उन्होंने कहाकि ताजमहल किसी भी घर का आकर्षण केंद्र बन सकता है। यह प्रेम, मित्रता और जीवन के प्रति आदर की शाश्वत भावना को दर्शाता है।
डाॅ. गुप्ता ने बताया कि यह परंपरा एक गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाती है। उनके पिता हरि किशन गुप्ता ने वर्ष 1962 में टोक्यो के सबसे वरिष्ठ नागरिक को इसी प्रकार की ताजमहल की प्रतिकृति भेंट की थी। डॉ. गुप्ता ने वर्ष 1975 में यह परंपरा दोहराई थी। इस मौके पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल में आलोक सिन्हा, अनुपमा सिन्हा (दिल्ली), वेंकटेश्वर नाथ सिंह (वाराणसी), अनिल कुमार शर्मा (वृंदावन) और अरविंद बाबू (केरल) भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *