अन्नकूट उत्सवः शहर में रही गोवर्धन पूजन की धूम, अर्पित किए भोग

0
b3d4a1e9-44e2-4ec5-8c1d-774719865ec6

घरों से लेकर मंदिरों तक हुए गोवर्धन पूजन के आयोजन

शहर में जगह-जगह सामूहिक आयोजन भी किए गए

आगरा। शहर भर में धूमधाम से गोवर्धन पूजा की गई। गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर घरों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान मंदिरों से लेकर शहर में जगह-जगह गोवर्धन पूजा के सामूहिक आयोजन हुए। भगवान को 56 भोग लगाकर अन्नकूट उत्सव मनाया गया। गोवर्धन पूजा- अर्चना का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस दौरान गोवर्धन महाराज के जयकारे गंूजते रहे।

सवा कुन्तल चावल और हलुवा से सजाए गोवर्धन महाराज

श्रीजगन्नाथ मंदिर में हुआ अन्नकूट महोत्सव
श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर लगाई परिक्रमा
कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धाभाव से मनाया गया। श्रद्धालु घरों से छप्पन भोग बनाकर मंदिर पहुंचे। पंचामृत से अभिषेक और पूजन कर मृदंग, मंजीरों पर संकीर्तन करते हुए मंदिर परिसर की परिक्रमा लगाई गई। हरे राम हरे कृष्णा के संकीर्तन पर झूमते गाते श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया। सुबह 8 बजे इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने गोवर्धन महिमा कथा के साथ अन्नकूट महोत्सव का शुभारम्भ किया। गोवर्धन शिला को डोले में विराजमान कर पंडाल तक झूमते गाते श्रद्धालुओं ने स्थापित किया। श्रद्धालु अभिषेक के लिए अपने-अपने घरों से दूध, दही, घी, शहद आदि सामग्री लेकर पहुंचे। आरती कर गोवर्धन महाराज के जयकारों संग परिक्रमा लगाई और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आशु मित्तल, संजीव, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद, सुशील अग्रवाल, सुशील गुप्ता, संजय करैजा, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अदिति गौरांगी, शैलेश, शाश्वत ननंदलाल, विकास बंसल आदि मौजूद रहे।
आज से शनील के परिधान धारण करेंगे श्रीहरि
शरद ऋतु की आहट के साथ भगवान जगन्नाथ शनील के परिधान धारण करेंगे। अन्नकूट महोत्सव पर बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ ने पीताम्बर रंग के गोटा पत्ती व गोछापे से सजे शनील के परिधान धारण किए। मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द स्वरूप ने बताया कि आज भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।

दुग्ध धार से पूजे गिरिराज महाराज, दिव्य फूल बंगले में सजे खाटू नरेश

जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में दुग्ध की धार के साथ गिरिराज महाराज का पूजन हुआ। वहीं खाटू नरेश का दिव्य फूल बंगला और स्वर्णिम श्रृंगार किया गया। भक्तों ने गिरिराज धरण की जय और श्याम बाबा की जय के नारे लगाए। भक्तों ने श्याम बाबा और गिरिराज महाराज के चरणों में नमन कर परिवार और समाज की समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर दिनेश चंद्र अग्रवाल, विकास गोयल, विपिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल, मनीष गोयल, राजेश जैसवाल, अरुण मित्तल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *