पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गिराए बम, जवाब में पेशावर पर ड्रोन अटैक

0
comp-103_1760532889

दोनों देशों में 48 घंटे का सीजफायर, बातचीत से निकालेंगे समाधान

काबुल/इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बुधवार शाम अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए। अफगानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल और स्पिन बोल्डक में बमबारी की है। इन हमलों में दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के पेशावर में ड्रोन हमला किया है। इस हमले में एक प्लाजा के कमरे को निशाना बनाया गया है। दावा किया जा रहा है कि इसका इस्तेमाल खुफिया गतिविधियों के लिए एक सीक्रेट ऑफिस के तौर पर किया जा रहा था। इन हमलों के बाद फिलहाल दोनों देशों ने 48 घंटे के लिए सीजफायर पर सहमति जताई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सीजफायर भारतीय समयानुसार बुधवार शाम 6.30 बजे से लागू हो गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहाकि दोनों देश बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *