अधिवक्ता ने बताया सनातन विरोधी, डीएसपी हिना खान ने लगाया जय श्रीराम का नारा

0
2025_10image_19_03_347434099narajai-ll

ग्वालियर। बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आम्बेडकर प्रतिमा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीएसपी हिना खान जय श्रीराम का नारे लगाती नजर आ रही हैं। यह वाक्या तब हुआ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने डीएसपी हिना खान को सनातन विरोधी कहा। इस दौरान हिना खान ने उनकी आंखों में आंखें डालकर जय श्रीराम के नारे लगा दिए। इस पर वहां पर सन्नाटा पसर गया और सभी हैरान रह गए।

दरअसल आम्बेडकर मूर्ति विवाद के बीच शहर में धारा 163 लागू है। भीड़ एकत्रित करने की मनाही है। इसी बीच बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा अपने लोगों के साथ सुंदर कांड का पाठ करने जा रहे थे। सीएसपी हिना खान ने उन्हें रोक दिया। इस पर अधिवक्ता अनिल मिश्रा भड़क गए, कहने लगे कि आप सनातन विरोधी हैं। मिश्रा ने इतना कहा कि हिना खान ने उनके मुंह पर जय श्रीराम के नारे लगा दिए।

दरअसल, अनिल मिश्रा के साथ डीएसपी हिना खान की बहस हो रही थी। अनिल मिश्रा सीएसपी को कहते हैं कि आपने हमारे लोगों को रोका है। इस पर हिना खान कहती हैं कि मैंने नहीं रोका है। एसडीएम साहब का फैसला है। इस बहस बाजी के दौरान मिश्रा डीएसपी हिना खान को सनातन विरोधी कहते हैं तो वो जय श्री राम का नारा लगाती हैं। नारा लगाने के बाद वो अनिल मिश्रा से बोलती हैं और कुछ। अनिल मिश्रा के समर्थक कुछ बोलते तो डीएसपी हिना खान कहती हैं कि गलत मत करो। मैं नारा लगाऊंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *