हिमाचल में बस पर पहाड़ी से गिरा मलबा, 15 मरे

0
2025_10image_20_33_216792107himachalbusaccident.jp-ll

दो बच्चे बचाए, बिलासपुर में दिनभर हुई बारिश के कारण हादसा

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हुआ। मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी नाम की निजी बस पर बरठीं के पास भल्लू पुल के समीप अचानक भूस्खलन का मलबा गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि मलबा बस की छत को उड़ाकर खड्ड के किनारे तक ले गया और पूरी बस मलबे में दब गई। अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि दो बच्चियों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां की हादसे में मौत हो चुकी है। दोनों बच्चियों का इलाज बरठीं अस्पताल में चल रहा है।

बस में सवार थे करीब 35 यात्री

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा शाम को हुआ। बस में मरोतन, बरठीं, घुमारवीं और आसपास के गांवों के लोग सवार थे। बस में करीब 35 यात्री थे। चालक और परिचालक दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *