रेलवे के 4 मेगा प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, दिवाली-छठ पर चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें

0
6nqeca38_ashwini-vaishnaw_640x480_18_May_23

मोदी केबिनेट ने रेलवे से जुडे कई अहम परियोजनाओं को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे क्षेत्र से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी त्योहारों दिवाली और छठ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे भीड़भाड़ कम होगी और ट्रैवल आसान होगा। इसके साथ ही रेलवे के चार बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई है, जिनसे देश के रेल नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। चारों परियोजनाओं की कुल लागत 24,634 करोड़ रुपए होगी।

कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई प्रमुख योजनाएं

भुसावल-वर्धा रेल प्रोजेक्ट के लिए 9,197 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। यह प्रोजेक्ट मध्य भारत में माल और यात्री परिवहन को आसान बनाएगा। यह 314 किमी. की होगी।

गोंदिया-डोंगरगढ़ सेक्शन के चैथे ट्रैक को भी हरी झंडी दी गई है, जिसमें करीब 223 करोड़ का निवेश किया जाएगा। यह 84 किमी. की परियोजना होगी।

इटारसी-भोपाल-बीना सेक्शन में चैथी रेल लाइन बिछाने की योजना को भी मंजूरी मिली है, जिससे रेल यातायात में तेजी आएगी। यह 237 किमी. की होगी।

प्रस्तावित योजनाओं में 57 बड़े और 216 छोटे पुलों का निर्माण भी शामिल है, जो रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करेंगे।
बड़ोदरा-रतलाम तीसरी और चैथी लाइन 259 किमीं की होगी, जो मध्य प्रदेश और गुजरात को जोड़ेगी। इन परियोजनाओं से न केवल रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *