आगरा रेल मंडल में चला स्वच्छ पटरी अभियान

0
a5ea8d51-f9f7-4925-98c2-5124030f38f5

यात्रियों को आगरा कैंट स्टेशन पर साफ-सफाई के लिए किया प्रेरित

आगरा। स्वच्छता पखवाडा के तहत आगरा रेल मंडल के तहत मंगलवार को स्वच्छ पटरी अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल पटरियों और स्टेशन को साफ-सुथरा बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही यात्रियों खुले में गंदगी न करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन मे मंगलवार को स्वच्छ पटरी अभि यान चलाया गया। यह विशेष अभियान स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर संचालित किया गया। सरकार के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में एक से पन्द्रह अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अवधि में मंडल के स्टेशनों, रेलगाड़ियों, रेलवे कॉलोनियों और रेलवे परिसरों व आसपास के क्षेत्रों में गहन स्वच्छता कार्य किए जा रहे हैं।

इसी के तहत मंगलवार को स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व मे आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छ पटरी अभियान चलाया गया। इसके तहत रेलवे ट्रैक और आस पास व्यापक सफाई की गई। दौरान संत निरंकारी मिशन की ज्ञान प्रचारिका कांता महेंद्रु और अमन महेंद्रु की टीम के सदस्यों द्वारा स्टेशन पर यात्रियों को खुले में गंदगी न करने और स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत के संकल्प से प्रेरित किया गया। स्टेशन निदेशक आगरा कैंट संतोष त्रिपाठी ने बताया कि रेल प्रशासन का उद्देश्य है कि स्वच्छता एक अभियान न रहकर, प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का स्वाभाविक हिस्सा बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *