बिहार में बसपा अकेले दम पर लडेगी चुनावः मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए स्पष्ट किया है कि उनकी पार्टी चुनाव में अकेले दम पर सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी।
बिहार में दो चरणों में छह और 11 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मायावती ने एक्स पर लिखा कि आयोग को सुनिश्चित करना चाहिए कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और धन व बाहुबल के प्रभाव से मुक्त हों, साथ ही पुलिस व सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से भी बचाए जाएं। उन्होंने बिहारवासियों से अपील की कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए मतदान के संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करते हु, लोकतंत्र के इस उत्सव में शांति और उत्साह के साथ शामिल हों।
उन्होने कहाकि बसपा काफी समय से चुनावी तैयारियों में जुटी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के नेतृत्व में सर्वजन हिताय जागरण यात्रा जैसे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किए गए हैं। बिहार के लोग कानून द्वारा कानून का राज और सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के पक्ष में मतदान कर हाथी चुनाव चिन्ह को विजयी बनाएं।
