आगरा रेल मंडल में मनाया गया स्वच्छ स्टेशन दिवस
आगरा रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत किया गया आयोजन
आगरा। रेलवे द्वारा एक से पन्द्रह अक्टूबर तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाडा के तहत शनिवार को स्वच्छ स्टेशन दिवस मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनो फतेहपुर सीकरी, अछनेरा , खेड़ली, नदबई ,होडल, डीग आदि स्टेशनो पर प्लेटफार्म, यार्ड, रेल ट्रैक, स्वचालित सीढिय, पादचारी पुल आदि पर सफाई की गई।

स्टेशनों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक की बोतलों को बोतल क्रेशर मशीन द्वारा डिस्पोजल किया गया।यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही एक प्रभावी कचरा प्रबंधन प्रणाली जिसमें कचरे को अलग-अलग डस्टबिन का उपयोग किया जा रहा है। सौर ऊर्जा उपकरणों का उपयोग से जहां ऊर्जा की बचत होगी। वहीं प्रदूषण कम होगा।

महत्वपूर्ण स्टेशनों को शून्य अपशिष्ट बनाया जा सकता है और यात्रियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान किया जा सकता है। स्वच्छ स्टेशन दिवस के इस आयोजन से भारतीय रेलवे स्वच्छ भारत मिशन को गति देने और यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयासरत है। यह अभियान तभी पूर्ण सफलता पाएगा जब प्रत्येक यात्री स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानकर सक्रिय सहयोग करेगा।
