मथुरा में भाजपा नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
दशहरा मेला देखकर लौट रहा था युवक
पुलिस ने कई संदिग्ध पकड़े, पूछताछ जारी
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता थाना क्षेत्र में दशहरा मेला देख कर घर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ता के भतीजे की गोवर्धन चैराहा फ्लाई ओवर के नीचे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात गुरुवार रात साढ़े 10 बजे की है।
भाजपा कार्यकर्ता सुघड सिंह निवासी आजनौक का भतीजा अजीत सिंह गुरुवार शाम को दोस्तों संग दशहरा मेला देखने गया था। वापसी में रात साढ़े 10 बजे गोवर्धन चैराहा फ्लाई ओवर के नीचे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भाजपा कार्यकर्ता के बेटे को फोन कर जानकारी दी गई। परिजनों ने हत्या में चार लोगों के शामिल होने का संदेह जताया है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्या में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
