केंद्रीय कर्मचारियों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा

0
da-hike-5

49 लाख कर्मचारी, 68 लाख पेंशनर्स को होगा फायदा

एक जुलाई से होगा लागू, 3 महीने का एरियर मिलेगा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिवाली और दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह इजाफा एक जुलाई से लागू होगा। कर्मचारियों को 3 महीने का एरियर मिलेगा।
यह फैसला बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। इसका लाभ 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के खजाने पर 10,084 करोड़ रुपए का भार आएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *