संतुलित आहार लें, मातृ और शिशु की करें देखभाल
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आगरा कैंट रेलवे अस्पताल लगाया गया स्वास्थ्य शिविर
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बडी संख्या में महिलाओं और बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
आगरा। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार को आगरा कैंट स्थित रेलवे हाॅस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इनमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच, संतुलित आहार, मातृ और शिशु देखभाल की जानकारी दी गई।


मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद की अगवाई में रेलवे हॉस्पिटल आगरा कैंट में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों और उनके बच्चो ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। शिविर में कुल 83 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया और उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण कराए।

यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर समाज और परिवार को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। शिविर में नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। ताकि समाज में महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित किया जा सके। इस अवसर पर सहायक मुख्य चिकत्सा अधीक्षक शोभा दयाल, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी अवंतिका, दन्त चिकित्सक डॉ. सपना के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
