रेलवे काॅलोनियों में चला स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत स्काउट गाइड घर-घर पहुंचे
रेलवे काॅलोनी की बाशिन्दों को स्वच्छता के प्रति किया जागरुक
अछनेरा, कोसीकलां, धौलपुर की रेलवे कालोनियों में चला अभियान
आगरा। रेलवे द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार को आगरा रेल मंडल के धौलपुर, कोसीकलां और अछनेरा रेलवे स्टेशन की काॅलोनियों में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। स्काउट-गाइड और रेल कर्मियों ने घर-घर जाकर काॅलोनीवासियों से संवाद कर उन्हें अपने घर, आसपास की गली, मोहल्ले, कॉलोनी और कार्यालय परिसर में नियमित साफ- सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।


मण्डल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधि कारी सनत जैन के मार्गदर्शन में शुरू हुआ स्वच्छता अभियान 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। बुधवार को रेलवे के कार्मिक शाखा और स्काउट एंड गाइड के बच्चों द्वारा अछनेरा, धौलपुर एवं कोसीकलां स्टेशन की रेलवे कॉलोनियों में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया। घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि स्वच्छ वातावरण न केवल हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करता है बल्कि बीमारियों से बचाव, मानसिक शांति और सामाजिक प्रगति का आधार भी है।

इस अवसर पर कोसीकलां स्टेशन पर हित निरीक्षक लंकेश प्रताप सिंह और विशाल सिंह चैहान के साथ स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने भाग लिया। वहीं अछनेरा स्टेशन पर हित निरीक्षक विनोद वर्मा और खुशीराम मीना, स्काउट लीडर शेर अली, अंकित सक्सेना, सौरव गुप्ता स्काउट गाइड के बच्चों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

धौलपुर स्टेशन पर हित निरीक्षक समय सिंह मीना, हरकेश मीना, स्काउट लीडर कन्हैया झा, भानु प्रताप सिंह और स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। रेल प्रशासन ने सभी से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
