रेलकर्मियों की शहादत को किया याद

0
554f6e4f-309a-4747-8276-535472fd4889

रैली निकालकर पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय

दो मिनट का मौन रख शहीद कर्मियों दी श्रद्धांजलि

8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग

आगरा। आल इंडिया रेलवे फेडरेशन और नार्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन ने 19 सितंबर 1968 की हड़ताल में रेलकर्मियों की शहादत को शहीद दिवस के रूप मे मनाया। संगठन कार्यालय से कर्मचारियों ने रैली निकाल आगरा रेल मंडल कार्या लय पर प्रदर्शन कर दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग की।

एनसीआरएमयू कार्यालय से शुक्रवार को सैकडों की संख्या में कर्मचारियों ने हाथों में झंडे लेकर रैली निकाली। मजदूर एकता के नारे लगाते हुए रैली मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंची। जहां दो मिनट का मौन रखकर शहीद रेलवे कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कर्मचारियों की हुई बैठक में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किए जाने की मांग की गई। संगठन के मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने आठवें वेतन आयोग के तहत बोनस, सीलिंग और लोकल मुद्दों को उठाया।

इसके अलावा रनिंग स्टाफ की किमी बैलेंस, इंजीनियरिंग के ट्रैकमैन की पेट्रोलिंग बीट कम किए जाने, सिंगल कीमैन से ज्यादा दूरी की बीट निगरानी न कराए जाने, एलपी से एलपीजी में पदोन्नत कर्मचारियों को 31 दिसम्बर तक पद ग्रहण कराए जाने, सेफ्टी और नान सेफ्टी की रिक्तियां शीध्र भरे जाने की मांग की गई। इस मौके पर जोनल कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पाठक, संजीव जैन, हरिओम भारद्वाज, नीरज परिहार, विजय वीर सिंह, नेतराम मीना, साजमा परवीन, सतीश शर्मा, बृजपाल सिंह, बीएस लवानिया, अभिमन्यु वर्मा, सुनील भदौरिया, रविन्द्र सिंह, असलम, प्रकाश मीना, सुभाष, रमेश बघेल, महेश बघेल, दीपक उपाध्याय, सावन कुमार, अशोक कुमार मीना सहित सैकडों की संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन सुकेश यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे