प्रधानमंत्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय का स्वदेशी का सपना किया साकारः योगी

0
saema-yaga_89cc5be96f283bcaf03285d0a751d125

डबल इंजन सरकार ने राम मंदिर निर्माण सपना पूरा करके दिखाया

विराट युवा सम्मेलन में बोले सीएम, देश की अर्थव्यवस्था हुई मजबूत

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहाकि आज का युवा नौकरी देना वाला बन रहा है। भारत एक नई अर्थव्यवस्था के साथ उभर रहा है। पीएम मोदी ने कश्मीर को स्वर्ग बनाने का काम किया है। जो लोग कहते थे कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा, लेकिन डबल इंजन की सरकार ने यह कर दिखाया। मुख्यमंत्री फरह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में विराट युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी ने कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्वदेशी मॉडल अपनाने का सपना था। यह भी सपना पीएम मोदी ने साकार किया। विदेशी हुकूमतों ने देश की अर्थव्यवस्था की जड़ों को खोखला कर दिया था, लेकिन पीएम मोदी के आने बाद देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। पंडित दीनदयाल धाम में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित होने वाले स्मृति महोत्सव मेला का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। मुख्यमंत्री योगी भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए आज पहुंचे। सम्मेलन की सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कई दिन से यहां कैंप किए हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से दीनदयाल धाम के हेलिपैड पर उतरे। परिसर में आयोजित विराट युवा सम्मेलन को संबोधित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *