तैराकी में खिलाडियों ने दिखाया दम

0
a54774d6-0d3f-4b3f-9a07-c62981d83ecc

जिला तैराकी संघ की दो दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ समापन

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के तरणताल में हुई विभिन्न स्पर्धाएं

तोशान, स्वास्तिक, कनिष्क, पार्थ, राहुल, मनिका, ईश्वरी, रिदान बने चैंपियन

आगरा। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम के तरणताल में हुई दो दिवसीय जिला तैराकी चैम्पियनशिप के आखिरी दिन जिले के तीन सौ से अधिक तैराकों ने अपना दम दिखाया। मुख्य अतिथि जिला जज महेश नौटियाल, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण गोयल और भगत सिंह बघेल ने विजयी खिलाडियों को पुरस्कार वितरण किया।

जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम तरणताल पर दो दिवसीय जिला तैराकी चैम्पियनशिप का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ग्रुप-1 में तोशान गुप्ता, ग्रुप 2 में स्वास्तिक विशाल, ग्रुप 3 में कनिष्क राय नाथ, ग्रुप 4 में रिदान कतरोलिया, ग्रुप 5 में पार्थ शर्मा, ग्रुप 6 मास्टर्स में राहुल सिंह, व्यक्तिगत चैंपियन बने। वहीं बालिका वर्ग में आदविका भारद्वाज, मनिका जैन, ईश्वरी निलेश, आरना रस्तोगी, नेहल गुप्ता, धानी गुप्ता व्यक्तिगत चैंपियन बनीं। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। व्यक्तिगत चैंपियनों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्रतियोगिता में जिले भर से 300 से अधिक तैराकों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के वेन्यू पार्टनर जीडी गोयनका के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत वशिष्ठ ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता के संचालन में जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता के नेतृत्व में मनीष सिंह, कुमकुम गुप्ता, प्रशांत पटेल, विशाल कुमार, अमर अवस्थी, आशीष कुशवाह, रामकृष्ण, गोविंद, रूपाली गुप्ता, मोहम्मद यामीन, अथर्वी गुप्ता, नीलम, चांदनी, स्पर्श, अनुपम तिवारी आदि की विशेष भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल द्वारा किया गया। इस दौरान अमर अवस्थी द्वारा फिन स्विमिंग का प्रदर्शन किया गया।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

बालिका वर्ग

50 मी. फ्री-स्टाइल ग्रुप-25

काजल वसुदेवा प्रथम, प्रीति कटियार द्वितीय और पूजा मिस्त्री तृतीय रहीं।

50 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक-14

मणिका गुप्ता, सेंट एंड्रयूज प्रथम, कियारा आहूजा जीडी गोयनका द्वितीय और तियारा सिरोहा आर्मी पब्लिक स्कूल तृतीय रहीं।

50 मी. फ्री-स्टाइल-18

’मणिका जैन, सेंट पैट्रिक्स प्रथम, रुद्राक्षी राठौर बीबीवीएम द्वितीय और रागिनी रायनाथ तीसरे स्थान पर रहीं।

50 मी. बैक-स्ट्रोक

आन्या रस्तोगी डीपीएस प्रथम, तिस्या भगत डीपीएस द्वितीय और ़ऋधिमा डंगवाल जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तृतीय रहीं।

25 मी. बैक-स्ट्रोक-9

नेहल गुप्ता डीपीएस प्रथम, धान्वी गुप्ता सेंट पेट्रिक्स द्वितीय साएशा गर्ग डीपीएस तृतीय रहीं।

25 मी. फ्री-स्टाइल-9

धनी गुप्ता सेंट पैट्रिक्स प्रथम, नेहल गुप्ता, डीपीएस द्वितीय और ऋत्वी शर्मा डीपीएस तृतीय पायदान पर रहीं।

100 मी. बैक-स्ट्रोक-18

अद्विका भारद्वाज, सेंट एंथनीज प्रथम, निष्ठा अग्रवाल, डीपीएस द्वितीय और देविका आर्या डीपीएस ने तीसरा स्थान पाया।

50 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक-14

ईश्वरी छवन, आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, आन्या रस्तोगी, डीपीएस द्वितीय व तिस्या भगत डीपीएस तृतीय रहीं।

50 मी. फ्री-स्टाइल-14

आन्या रस्तोगी, तिस्या भगत द्वितीय और ईश्वरी निलेश तीसरे स्थान पर रहीं।

50 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक-18

निष्ठा अग्रवाल डीपीएस प्रथम, देविका आर्या डीपीएस द्वितीय और जेनिथ गौतम डीपीएस तीसरे नम्बर रहीं।

बालक वर्ग

100 मी. फ्री-स्टाइल-11

गर्व कलरा श्रीराम स्कूल प्रथम, बलराज धींगरा सेंट फ्रांसिस द्वितीय और अरुण खेरा, डीपीएस ताज सिटी तीसरे स्थान पर रहे।

100 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक -4

आयुष सिंह, आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, स्वास्तिक विशाल, डीपीएस द्वितीय अद्विका गुप्ता एयर फोर्स स्कूल तृतीय रहीं।

50 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक-11

कनिष्क रायनाथ, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल प्रथम, अरुण राठौर आर्मी पब्लिक स्कूल द्वितीय और रियान जैन, डीपीएस तृतीय रहे।

100 मी. फ्री-स्टाइल-14

समय अग्रवाल, सेंट पीटर्स प्रथम, आरव गोयल, डीपीएस द्वितीय वंश कांडा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तृतीय रहे।

25 मी. बैक-स्ट्रोक-09

ह्रिदान काटोरोलिया, प्रिल्यूड स्कूल प्रथम, कनिष्क दीक्षित, सीमान इंटरनेशनल द्वितीय अभिवंत चैहान सेंट थॉमस तृतीय रहे।

50 मी. बटरफ्लाई-11

कनिष्क, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल प्रथम, आश्विक गुप्ता, एयर फोर्स स्कूल द्वितीय और अरुण खेरा, डीपीएस ताज सिटी तृतीय रहे।

50 मी. बैक-स्ट्रोक-11

आरव गोयल, डीपीएस प्रथम, उदय बंसल, सेंट क्लेयर द्वितीय और शिवांश कुमार, सेंट पीटर्स तृतीय रहे।

50 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक-14

स्वस्तिक विशाल, डीपीएस प्रथम, समय अग्रवाल, सेंट पीटर्स द्वितीय व अद्विक गुप्ता, एयर फोर्स स्कूल तृतीय रहे।

25 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक-9

ग्रंथ सिंह, सेंट क्लेयर प्रथम, सम्राट सिंह, तिरुपति अकादमी द्वितीय और ह्रिदान काटोरोलिया, प्रिल्यूड स्कूल तृतीय रहे।

25 मी. फ्री-स्टाइल-9

नंदिश शेखावत सेंट पीटर्स प्रथम, लक्ष्य मौर्य सेंट जॉर्जस द्वितीय और क्रांतज्ञ उपाध्याय डीपीएस तृतीय रहे।

50 मी. फ्री-स्टाइल-11

कनिष्क रायनाथ जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल प्रथम, रियान जैन डीपीएस द्वितीय और सूर्यान्श विक्रम, एयर फोर्स स्कूल

तृतीय

50 मी. फ्री-स्टाइल-14

रणबीर कांडा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल प्रथम, सिद्धार्थ आर्या, डीपीएस द्वितीय, प्रत्युष कुमार, एयर फोर्स स्कूल तृतीय रहे।

वयस्क वर्ग (पुरुष) -25

50 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक (50 वर्ष से कम आयु वर्ग)

राहुल सिंह प्रथम, गजेन्द्र सिंह द्वितीय और कौशलेंद्र दुबे तीसरे नम्बर रहे।

50 मी. ब्रेस्ट-स्ट्रोक (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)

रण बहादुर सिंह प्रथम, अजयवीर सिंह राठौर द्वितीय और राधेश्याम गुप्ता तृतीय रहे।

50 मी. बैक-स्ट्रोक

अजयवीर सिंह प्रथम, राधेश्याम गुप्ता द्वितीय और संजीत साहू ने तीसरा स्थान हासिल किया।

50 मी. फ्री-स्टाइल (50 वर्ष से कम आयु वर्ग)

राहुल सिंह प्रथम, रोहित परमार द्वितीय और श्यामसुंदर गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे।

50 मी. फ्री-स्टाइल (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)

कर्नल संजीत सहाय प्रथम, अजयवीर सिंह द्वितीय और अनूप बंसल तीसरे स्थान पर रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *