कांग्रेसियों ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

0
ebcc6ac3-47b6-42ee-9dbb-20789b1e8bf9

कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ ने पीर कल्याणी वाल्मीकि वाटिका के पुनर्निर्माण को सौपा ज्ञापन

जल्द ही पुननिर्माण शुरू नहीं किए जाने पर कांग्रेसियों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

आगरा। पीर कल्याणी घटिया आजम खां स्थित वाल्मीकि वाटिका के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ ने नगर निगम में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह भूख हडताल को बाध्य होंगे।
कांग्रेस एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमीचंद जाटव और शहर अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने संयुक्त रूप से नगर निगम में प्रदर्शन किया और अपर नगर आयुक्त सरिता सिंह जी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पीर कल्याणी घटिया आजम खां स्थित प्राचीन वाल्मीकि वाटिका के पुनः निर्माण की मांग की गई। बताया गया कि विगत वर्ष बारिश में वाल्मीकि वाटिका ढह गई थी। नगर निगम द्वारा अब तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही वाल्मीकि वाटिका का पुनर्निर्माण शुरू नहीं किया गया तो वह भूख हडताल को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में राम टंडन, मनोज जैन बौहरा, अनिल शर्मा, सचिन चैधरी, सत्येंद्र कैंम, ताहिर हुसैन, राम वकील धाकरे, विवेक सिंह, डाॅ..पीएस यादव, लता कुमारी, राजेश त्यागी, अभय सिंह, अजय बाल्मीकि, जितेन्द्र धनगर, वासित अली, नूरुद्दीन खान, अजय चैहान, चै..बाकेलाल, अहमद हसन, मुन्नालाल वर्मा, रमेश पहलवान, पदम चंद, हबीब कुरैशी, दानिश सिद्दीकी, महेंद्र तिलक, अतुल यादव, रमेश सोनकर, गौरव सिंह, भूरी सिंह डंपी, कुलदीप भारद्वाज, रवि मदुरिया, सुगम शिवहरे, भेष बंसल, धर्मेंद्र शर्मा, सुनील निगम, गौरव कुमार, मोहम्मद आबिद, बंटी रंगरेज, राज चैहान, दानिश अनवर सिद्दीकी, चंद्र मोहन संत, अशोक डागोर, सुरेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे। संचालन पीसी नरवार ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *