चैम्पियन बनने को तैराकों ने दिखाए हौंसले
जिला तैराकी संघ की शुरू हुई दो दिवसीय तैराकी चैम्पियनशिप
जीडी गोयनका स्कूल पहले दिन हुई तैराकी की विभिन्न स्पर्धाएं
जिले भर के 350 से अधिक तैराक कर रहे प्रतियोगिता में शिरकत
आगरा। जिला तैराकी संघ द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला तैराकी चैम्पियनशिप का शुभारंभ रविवार को जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम में हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से प्रतिभाशाली तैराकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग की फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई और व्यक्तिगत मेडले स्पर्धाएं हुईं।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न आयु वर्ग में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई, व्यक्तिगत मेड्ले आदि स्पर्धाएं हुईं, जिनमें प्रतिभागियों ने तैराकी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में हो रही प्रतियोगिता में विशेष अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विजय गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जीडी गोयनका पब्लिक के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने की। इस दौरान विशेष अतिथि कमल चैधरी का भी स्वागत किया गया।
जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय तैराकी प्रतियोगिता का समापन 8 सितम्बर को होगा। प्रतियोगिता में तैराकी के 82 इवेंट में लगभग 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के वेन्यू पार्टनर पार्टनर जीडी गोयंका के प्रधानाचार्य डॉ. पुनीत वशिष्ठ ने बताया प्रतियोगिता शिरकत कर रहे खिलाड़ियों और टीम मैनेजर को संस्था द्वारा लंच भी उपलब्ध कराया गया।
जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल ने बताया कि सात वर्गों में बालक और बालिका प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक वर्ग के चैंपियन को ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य विजयी तैराकों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष राहुल पालीवाल, सचिव उमेश शर्मा, संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता, अनुपम तिवारी, प्रशांत सिंह, कुमकुम गुप्ता, मनीष सिंह, अमर अवस्थी, अधरवी गुप्ता, चांदनी उपाध्याय, स्पर्श राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
25 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक (बालिका वर्ग)
आराध्या रंजन, केन्द्रीय विद्यालय-3 प्रथम, नेहल गुप्ता, डीपीएस आगरा द्वितीय और कनिका मीना, सेंट थॉमस स्कूल तृतीय रहीं।
100 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक (बालक वर्ग)
तोशन गुप्ता, सेंट पीटर्स कॉलेज प्रथम, राज दूबे, बहुरे नट्ठीलाल द्वितीय और प्रबल कुमार गुप्ता, सेंट पीटर्स कॉलेज तृतीय स्थान पर रहे।
100 मी. फ्री स्टाइल (बालक वर्ग)
पार्थ शर्मा, अभिषेक कुमार द्वितीय और अनुराग धनगर तृतीय रहे।
100 मी. फ्री स्टाइल (बालिका वर्ग)
आरोही रंजन, केन्द्रीय विद्यालय-3 प्रथम, त्विषा शर्मा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल द्वितीय और आश्वी चड्ढा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तीसरे पायदान पर रहीं।
100 मी. फ्री स्टाइल (बालक वर्ग)
सूर्यांश विक्रम, एयर फोर्स स्कूल प्रथम, गर्व कालरा, श्रीराम सेंटिनल स्कूल द्वितीय और आष्विक गुप्ता, एयर फोर्स स्कूल तीसरे स्थान पर रहे।
100 मी. बैक स्ट्रोक (बालक वर्ग)
अभिषेक कुमार प्रथम, अनुराग धनगर द्वितीय, चिराग जादौन तृतीय स्थान पर रहे।
25 मी. फ्री स्टाइल बिना फ्लोटर्स (बालक वर्ग)
अगस्त सिंह, डीपीएस फाउंडेशन प्रथम, सुविग्य पाठक, बलूनी पब्लिक स्कूल द्वितीय और अध्ययन शर्मा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तृतीय रहे।
50 मी. बैक स्ट्रोक
गर्व कालरा, श्रीराम स्कूल प्रथम, रियान जैन डीपीएस द्वितीय और त्रज्ञा राजानी जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तृतीय रहीं।
50 मी. फ्री स्टाइल (बालिका वर्ग)
सायेशा गर्ग, डीपीएस आगरा प्रथम, धनी गुप्ता, सेंट पीटर्स स्कूल द्वितीय कनिका मीना, सेंट थॉमस स्कूल तृतीय रहीं।
100 मी. फ्री स्टाइल (बालिका वर्ग)
मेशिका लवाणिया, डीपीएस आगरा प्रथम, शान्वी यादव, सेंट जॉर्जेज कॉलेज द्वितीय और मणिका गुप्ता, सेंट एंड्र्यूज तृतीय रहीं।
100 मी. फ्री स्टाइल (बालक वर्ग)
अभिषेक कुमार प्रथम, अनुराग धनगर द्वितीय और चिराग जादौन तृतीय रहे।
25 मी. फ्री स्टाइल (फ्लोटर्स के साथ, बालक वर्ग)
संयुक्त प्रथम, स्थान अध्ययन शर्मा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल और सुविग्य पाठक, बलूनी पब्लिक स्कूल रहे।
25 मी. फ्री स्टाइल (फ्लोटर्स के साथ, बालिका वर्ग)
मानवी दुबे, सेंट फ्रांसिस स्कूल प्रथम
50 मी. बटरफ्लाई (बालक वर्ग)
तोशन गुप्ता, सेंट पीटर्स कॉलेज प्रथम, रणवीर कांडा, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल द्वितीय और अभिग्यान गुप्ता, बलूनी पब्लिक स्कूल तृतीय रहे।
50 मी. बटरफ्लाई (बालिका वर्ग)
अद्विका भारद्वाज प्रथम? रुद्राक्षी राठौर, कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल द्वितीय और रागिनी रायनाथ, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल तृतीय रहीं।
50 मी. बैक स्ट्रोक (बालक वर्ग)
कार्तिक सिंह, केन्द्रीय विद्यालय-1 प्रथम, दीक्षांत, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल द्वितीय और राज दूबे, बहुरे नट्ठीलाल तृतीय रहे।
50 मी. बैक स्ट्रोक (बालिका वर्ग)
शान्वी यादव, सेंट जॉर्जेज कॉलेज प्रथम, शिवांशी सलूजा, ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल द्वितीय और अग्रिमा सिंह, विजया इंटरनेशनल स्कूल तृतीय रहे।
50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक (बालक वर्ग)
प्रबल कुमार गुप्ता, सेंट पीटर्स कॉलेज प्रथम, दीक्षांत, कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल द्वितीय और कार्तिक सिंह, केन्द्रीय विद्यालय-1 तृतीय रहे।
50 मी. बैक स्ट्रोक (बालिका वर्ग)
अद्विका भारद्वाज प्रथम, रुद्राक्षी राठौर द्वितीय और प्रशस्ती राठौर, कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल तृतीय रहीं।
50 मी. बटरफ्लाई (बालक वर्ग)
स्वास्तिक विशाल, डीपीएस आगरा प्रथम, शिवांश कुमार, सेंट पीटर्स कॉलेज द्वितीय उदय बंसल, सेंट क्लेयर्स स्कूल तृतीय रहे।
50 मी. बटरफ्लाई (बालिका वर्ग)
मेशिका लवाणिया, डीपीएस आगरा प्रथम, नाइशा सिंघल, सेंट एंथनी जूनियर कॉलेज द्वितीय और अमीषी सहानी, सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज तृतीय रहीं।
