कहर बरपाने लगी कालिन्दी

0

यमुना किनारे के दर्जनों गांव बाढ से प्रभावित
शहर में 50 से ज्यादा काॅलोनियां भी डूबीं

आगरा। यमुना ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। एक बार फिर 1978 जैसे हालात बन रहे हैं। एक लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर के दयालबाग, जीवनी मंडी और यमुना पार के टेढ़ी बगिया से कछपुरा तक 50 से अधिक कॉलोनियों, मोहल्लों में पानी भर गया है।
वहीं सदर, एत्मादपुर, फतेहाबाद और बाह तहसील क्षेत्र में पांच दर्जन से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस और प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में सायरन और डोंडी बजावाकर निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है। सोमवार दोपहर को वाटर वक्र्स पर यमुना का जलस्तर 500.4 फीट था। यह बाढ़ के निशान से 2-3 फीट ऊपर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *