आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा: तैराकी प्रतियोगिता में तैराकों ने दिखाया दमखम, तीश्या, अर्नव और डॉ. मुदित ने जीते खिताब

0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 8.27.52 PM (3)

आगरा क्लब लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘आगरा क्लब स्पोर्ट्स फिएस्टा 2026’ के अंतर्गत आयोजित तैराकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने स्विमिंग पूल में अपनी रफ्तार का जलवा बिखेरा। प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों (सदस्य एवं गैर-सदस्य) में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जहां तैराकों ने सेकंडों के फासले से जीत दर्ज की।

 मुख्य अतिथि डीऑईजी शैलेश कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि आरबी सिंह ( निर्देशक अनु लेब) ने खिलाड़ी को पुरस्कार वितरण किया

आगरा:  मुख्य अतिथि डीआईजी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा खेल सिर्फ एक शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, अनुशासन और आत्मविश्वास को विकसित करने का सबसे बेहतर जरिया है उन्होंने अगर क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होनी चाहिए ताकि बच्चों को एक खेल का माध्यम मिले

सर्वश्रेष्ठ स्वीमर ( आगरा क्लब सदस्य)
U- 10 गौरांश गुप्ता
U- 10 सायशा गर्ग
U- 12 आर्यमन सिंह
U- 12 तिस्या भगत
U- 14 सुमेधा अवस्थी
U- 17 अर्णव कुमार
U- 19 दर्श कुमार सिंह
U- 19 मान्या शाह
65+ अजय वीर सिंह
45+ शैलेश कुमार पांडे
कर्नल के0 एल0 अहलूवालिया
65+नीलम भारद्वाज
35+ मुदित कुमार खुराना
35+ रूपाली खुराना
सर्वश्रेष्ठ स्विमर (नॉन मेंबर)
U- 12 रियान जैन
U- 12 शिवी त्यागी
U- 14 आरव अग्रवाल
स्वास्तिक विशाल
U- 14 आराध्या गुप्ता
ईश्वरी निलेश
U- 17 संगीता सिसोदिया
U- 19 तोशान गुप्ता
U- 19 रुद्राक्षी राठौर
45+ संगीता सिसोदिया

​जूनियर वर्ग (लड़कियां): तीश्या भगत और आदिश्री गुप्ता का दबदबा
​लड़कियों के अंडर-12 (सदस्य) वर्ग में तीश्या भगत (सुपुत्री श्री राघव भगत) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक (24:36 सेकंड) और 50 मीटर फ्रीस्टाइल (36:85 सेकंड) दोनों में पहला स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-14 (सदस्य) 25 मीटर फ्रीस्टाइल में आदिश्री गुप्ता ने 21:40 सेकंड के साथ बाजी मारी। इसके अतिरिक्त, अंडर-14 बैकस्ट्रोक में सुमेधा अवस्थी और ब्रेस्टस्ट्रोक में भी सुमेधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

​जूनियर वर्ग (लड़के): आर्यमन और कनिष्क ने मारी बाजी
​लड़कों के अंडर-12 वर्ग में आर्यमन सिंह तोमर ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में 42:78 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 25 मीटर बैकस्ट्रोक में कनिष्क दीक्षित ने 28:88 सेकंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। अंडर-10 वर्ग के 25 मीटर बैकस्ट्रोक में गौरांश गुप्ता और ब्रेस्टस्ट्रोक में मीवान खुराना अव्वल रहे।

​ ओपन वर्ग: अर्नव कुमार और सारा कौशल चमके
​लड़कों के अंडर-17 वर्ग की 25 मीटर फ्रीस्टाइल में अर्नव कुमार ने 15:28 सेकंड के रिकॉर्ड समय के साथ पहला स्थान पाया। वहीं, 50 मीटर फ्रीस्टाइल में इक्षित सिन्हा विजेता रहे। ओपन फीमेल वर्ग में सारा कौशल ने 25 मीटर फ्रीस्टाइल में 16:47 सेकंड के साथ प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वेटरन और सीनियर वर्ग: डॉ. मुदित खुराना और डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय एवं कर्नल के.एस. अहलूवालिया का शानदार प्रदर्शन

​सीनियर और वेटरन वर्ग में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। वेटरन 35+ (पुरुष) वर्ग में डॉ. मुदित खुराना ने 25 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर फ्रीस्टाइल दोनों इवेंट्स में पहला स्थान हासिल किया। वेटरन 45+ पुरुष वर्ग की 25 मीटर फ्रीस्टाइल में कर्नल के.एस. अहलूवालिया ने बाजी मारी, जबकि 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भी कर्नल अहलूवालिया प्रथम रहे। महिला वेटरन वर्ग में डॉ. रूपाली खुराना और श्रीमती नीलम भारद्वाज ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी श्रेष्ठा साबित करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

​65+ (सुपर वेटरन) वर्ग में श्री रन बहादुर सिंह और श्री अजय वीर एस. राठौर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें दोनों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में जीत दर्ज की।

लड़कियां (अंडर-12 सदस्य)25 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोकविजेता तीश्या भगत 00:24:36

लड़कियां (अंडर-12 सदस्य)50 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता तीश्या भगत00:36:85

लड़के (अंडर-12 सदस्य)50 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता आर्यमन सिंह तोमर00:42:78

लड़के (अंडर-17 सदस्य)25 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता अर्नव कुमार00:15:28

ओपन फीमेल (सदस्य)25 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता सारा कौशल00:16:47

ओपन मेल (सदस्य)50 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता डॉ. मुदित खुराना00:29:31

वेटरन 35+ पुरुष25 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता वरुण कांत गुप्ता00:13:69

वेटरन 45+ पुरुष25 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता कर्नल के.एस. अहलूवालिया00:14:0

महिला वेटरन 35+25 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता डॉ. रूपाली खुराना00:18:72

महिला वेटरन 45+25 मीटर फ्रीस्टाइल विजेता श्रीमती नीलम भारद्वाज00:34:62

​आगामी दिनों में होंगी कई खेल प्रतियोगिताएं
​आगरा क्लब प्रबंधन के अनुसार, इस स्पोर्ट्स फिएस्टा का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है। स्विमिंग के बाद आने वाले दिनों में कई अन्य खेल स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी, जिसमें शहर के खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान क्लब के पदाधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

​प्रबंधन टीम की देखरेख में तैयारियाँ पूरी
​इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आगरा क्लब की पूरी टीम मुस्तैद है। क्लब के प्रेसिडेंट शशि नागेंद्र प्रताप (IAS), ऑनरेरी सेक्रेटरी राहुल पालीवाल, डायरेक्टर एंटरटेनमेंट कर्नल धर्मेंद्र यादव, डायरेक्टर स्पोर्ट्स kinshuk kumar , डायरेक्टर फाइनेंस आजाद भगत सिंह (PCS) के साथ-साथ डायरेक्टर बार विनय बंसल, डायरेक्टर किचन सौरभ अग्रवाल, डायरेक्टर प्रॉपर्टी अनुराग शर्मा, डायरेक्टर डेवलपमेंट वां प्लानिंग विंग कमांडर अमरिंदर सिंह और डायरेक्टर लाइब्रेरी वा गार्डन लेफ्टिनेंट कर्नल टी.सी. सिंह व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।इस मौके महेश नौटियाल , खिन्सुक कुमार, स्विमिंग संयोजक शशि जैन आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे
​आयोजकों ने आगरा के खेल प्रेमियों और क्लब के सम्मानित सदस्यों से अपील की है कि वे समय से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस खेल उत्सव का हिस्सा बनें।
आरबी सिंह अनु लैब जी ने बताया कि निर्णायक मंडल राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक मंडल हैं। इनकी देखरेख में पूरी प्रतियोगिता कराई जा रही है

निर्णायक मंडल की भूमिका राजेश गुप्ता, प्रशांत प्रशांत पटेल, मनी सिंह, कुमकुम गुप्ता, रामकृष्ण अमर अवस्थी, मोहम्मद यामिन, गोविन्द कुमार ने निभाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *